Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़चमोली न्यूज़जनसमस्याओं के समाधान के लिए...

जनसमस्याओं के समाधान के लिए फील्ड भ्रमण बढ़ाएं: आयुक्त आनंद स्वरूप

गोपेश्वर, 17 अगस्त। गढ़वाल मंडल के आयुक्त आनंद स्वरूप ने अधिकारियों को फील्ड भ्रमण बढ़ाने और शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की 106 समस्याएं सुनीं। आयुक्त ने वास्तविक शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मौके पर जाकर जनसमस्याओं का करें समाधान

गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान केवल कार्यालय में बैठकर नहीं किया जा सकता। अधिकारियों को शिकायत वाले स्थान पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करना चाहिए और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।

उन्होंने जनता मिलन कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों को केवल पत्राचार तक सीमित न रखा जाए, बल्कि मौके पर जाकर जांच करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए।

106 शिकायतों पर दिए निस्तारण के निर्देश

जनता मिलन कार्यक्रम में विवाह सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, अतिक्रमण, कृषि भूमि, किसान सम्मान निधि, पेंशन, मनरेगा भुगतान, पेयजल, पंचायत भवन और भू-धंसाव से संबंधित समस्याएं सामने आईं।

ब्रह्मसैण में भू-धंसाव की शिकायत पर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग को सुरक्षा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं जस्यारा निवासी रणजीत लाल की आवास योजना और स्वास्थ्य संबंधी शिकायत पर संबंधित अधिकारियों को जांच करने के साथ बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पेयजल, पेंशन और किसान सम्मान निधि पर भी सुनवाई

सुभाषनगर में दूषित पानी की निकासी से जुड़ी समस्या, कुजौ मैकोट में किसान सम्मान निधि तथा देवर खडोरा में आवास और पेंशन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।

आयुक्त ने कहा कि अधिकारियों को शिकायतों की वास्तविक स्थिति समझने के लिए मौके पर पहुंचना होगा। उन्होंने समयबद्ध कार्रवाई के साथ शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर दिया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles