Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़भेटुड़ी भोनाबागी में मां राजराजेश्वरी...

भेटुड़ी भोनाबागी में मां राजराजेश्वरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

नई टिहरी, 05 सितंबर। जिला मुख्यालय के निकट भेटुड़ी भोनाबागी में नवनिर्मित मां राजराजेश्वरी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के दौरान आचार्यों ने विधिवत पूजा-पाठ कर मंदिर और मां राजराजेश्वरी की मूर्ति की प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां राजराजेश्वरी और नागराजा की डोली से आशीर्वाद लिया।

चार दिवसीय अनुष्ठान के बाद हुआ समापन

भेटुड़ी भोनाबागी में स्थित मां राजराजेश्वरी के पौराणिक मंदिर का श्रद्धालुओं ने जीर्णोद्धार कर इसे भव्य स्वरूप दिया है। मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना का धार्मिक अनुष्ठान 2 सितंबर से शुरू हुआ था। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

मंदिर समिति की ओर से इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। धार्मिक आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, राज्यमंत्री सोना सजवाण, पूर्व कैबिनेट मंत्री लाखराम जोशी, दिनेश धनाई, पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, उपासक शैलेंद्र बडोनी, विमल पांडेय, रघुवीर सजवाण, ज्येष्ठ उपप्रमुख संजय मैठाणी, राजेंद्र बडोनी, यूकेडी जिलाध्यक्ष डीडी पंत, मानवेंद्र रावत, राजेंद्र चमोली, रागनी भट्ट, विमला खणका, गीतांजलि सजवाण, उर्मिला राणा और विजय कठैत मौजूद रहे।

हटवाल गांव में नागराजा मंदिर में भंडारा

इधर, जौनपुर के हटवाल गांव स्थित प्रसिद्ध नागराजा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह भगत ने बताया कि समिति और ग्रामीण हर वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को तन्मयता के साथ मनाते हैं।

गांव के सुरेंद्र हटवाल ने बताया कि नागराजा भगवान बद्रीनाथ के हाट गांव से यहां पिंडी के रूप में आए थे। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अनिल हटवाल, ग्राम प्रधान करिश्मा देवी, शूरवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, बचन सिंह, सचिन हटवाल, गोविंद सिंह, जसवंत नेगी और जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Popular Articles