Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी...

खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी विधानसभा टिहरी की प्रतियोगिताएं संपन्न

नई टिहरी, 18 सितंबर। खेल महाकुंभ मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी विधानसभा टिहरी के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुक्रवार को लामरीधार स्टेडियम में समापन हो गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

समापन अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुरेश गुसाईं और गजेंद्र बिष्ट ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं में अनुशासन की भावना विकसित करने के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित करते हैं। खेल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अंडर-14 बालिका वर्ग के परिणाम

अंडर-14 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में डॉली पंवार ने प्रथम और प्रियांशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में डॉली पंवार प्रथम और उन्नति द्वितीय रहीं। लंबी कूद में अनुष्का ने पहला और शिवानी ने दूसरा स्थान हासिल किया।

कबड्डी प्रतियोगिता में न्याय पंचायत नंदगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि न्याय पंचायत देवरी दूसरे स्थान पर रही।

अंडर-19 बालिका वर्ग में खिलाड़ियों का प्रदर्शन

अंडर-19 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आदिशिखा प्रथम और दिव्या द्वितीय रहीं। 200 मीटर दौड़ में सोनिका ने पहला और दीक्षा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम और गायत्री द्वितीय रहीं।

800 मीटर दौड़ में दिव्यम ने प्रथम और शिवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में दीपशिखा प्रथम और मानसी द्वितीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में भी दीपशिखा ने पहला और मानसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में न्याय पंचायत कुम्हारधार प्रथम और नंदगांव द्वितीय रहा।

प्रतियोगिताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में खेल समन्वयक यशपाल रावत, दिनेश रावत, विजय अवस्थी, चक्रधर भद्री, राजेंद्र डोभाल, बिजेंद्र नेगी, नरेश भट्ट, नीलम नेगी, जसोमति कोहली, विपिन रघुवंशी, विनोद मलासी, केदार गुसाईं, सुदामा डंगवाल और प्यारे लाल सेमवाल ने सहयोग दिया।

Popular Articles