Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़शिक्षक दिवस पर जीआईसी छापरधार...

शिक्षक दिवस पर जीआईसी छापरधार के नए भवन का लोकार्पण

नई टिहरी, 05 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर चंबा विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज छापरधार में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय की पुस्तक ‘बुरांस’ का भी विमोचन किया गया।

दो करोड़ की लागत से बना नया भवन

शनिवार को जीआईसी छापरधार के करीब दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए भवन का लोकार्पण पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनाई ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों में बढ़ोतरी करना जरूरी है। विद्यालयों में सुविधाएं बेहतर होंगी तो पढ़ाई का स्तर भी अच्छा होगा।

दिनेश धनाई ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई विद्यालयों के भवन निर्माण के साथ अन्य जरूरी कार्य भी कराए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि शिक्षक एक शिल्पी की तरह होता है, जो देश के भविष्य को आकार देने का कार्य करता है।

शिक्षकों को किया सम्मानित

पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गुरु का स्थान भगवान से भी ऊंचा माना गया है। ऐसे में शिक्षकों को भी इस सम्मान और गरिमा को बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं, विद्यालय की पुस्तक ‘बुरांस’ के विमोचन के साथ कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य गब्बर सिंह चौहान, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख नरेंद्र चंद रमोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलबीर पुंडीर, लाखीराम डबराल, पूर्व प्रधान देव सिंह पुंडीर, पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, हिम्मत सिंह और प्रधान विनोद डबराल मौजूद रहे।

Popular Articles