Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़चमोली न्यूज़कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर 50 मीटर...

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर 50 मीटर खाई में गिरी कार, परिवार के चार लोग घायल

गोपेश्वर, 01 सितंबर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर बगोली के पास मंगलवार को एक कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार परिवार के चार लोग घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

बगोली के पास मोड़ पर हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सड़क से नीचे खाई में यूके-13ए 2203 नंबर की होंडा डब्ल्यूआर-वी कार मिली। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में सवार लोगों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया।

कार चालक धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बैजनाथ, कुरड़ा, बागेश्वर से गौचर जा रहे थे। बगोली के पास मोड़ पर उनका हाथ स्टेयरिंग में फंस गया। इससे वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और कार सड़क से नीचे खाई में जा गिरी।

पति-पत्नी दोनों सरकारी शिक्षक

हादसे में धर्मेंद्र सिंह, उनकी पत्नी साक्षी राणा और उनकी दो बेटियां घायल हुई हैं। घायल बच्चियों में सात वर्षीय आरवी राणा और पांच वर्षीय जागृति शामिल हैं।

धर्मेंद्र सिंह और उनकी पत्नी साक्षी राणा दोनों सरकारी शिक्षक हैं। दोनों गौचर स्थित जीजीआईसी में ज्वाइनिंग के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बगोली के पास यह हादसा हो गया।

कर्णप्रयाग चिकित्सालय में चल रहा उपचार

हादसे के बाद सभी घायलों को निजी वाहन से कर्णप्रयाग चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल में चारों का उपचार चल रहा है। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार सवार परिवार को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Popular Articles