Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़चमोली न्यूज़ज्योतिर्मठ में संत रविदास जयंती...

ज्योतिर्मठ में संत रविदास जयंती वर्ष पर कलश पूजन, स्वतंत्रता दिवस पर निकली तिरंगा यात्रा

ज्योतिर्मठ, 12 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ज्योतिर्मठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को श्री नृसिंह मंदिर प्रांगण मठागण में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के तहत भव्य कलश यात्रा और कलश पूजन का आयोजन किया। इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। दोनों कार्यक्रमों में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संत रविदास के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

कलश यात्रा और कलश पूजन के अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के बाद स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाग लिया। इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर रहा।

भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक हुए शामिल

कार्यक्रमों में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष विजिया रावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत, ओबीसी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण, नगर मंडल उपाध्यक्ष अनिल सकलानी, सुखदेव महिपाल, मंडल महामंत्री समीर डिमरी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुभाष डिमरी, सभासद प्रदीप पंवार, शौरभ राणा और प्रवेश डिमरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सुषमा डिमरी, रंजना शर्मा, आशा सती, मनीषा सती, अनीता पंवार, शांता भट्ट, लता भुजवान, रमा पाण्डेय, इंदु डिमरी, प्रदीप नौटियाल, रमेश डिमरी श्रीराम, हर्षवर्धन भट्ट, गौरव नंबूरी और पूर्व नगर अध्यक्ष मुकेश डिमरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

घर-घर तिरंगा वितरण के साथ बाइक रैली

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास की शिक्षाएं समाज में समरसता, भाईचारे और समानता की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार को युवा मोर्चा नगर मंडल की टीम की ओर से पूरे नगर में घर-घर तिरंगा वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही भव्य बाइक रैली का आयोजन भी किया जाएगा।

Popular Articles