Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़गंगा संरक्षण को लेकर डीएम...

गंगा संरक्षण को लेकर डीएम के निर्देश, 300 केएलडी एसटीपी का निर्माण सितंबर में फिर होगा शुरू

नई टिहरी, 21 अगस्त। जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने एसटीपी निर्माण और गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम नरेंद्रनगर और परियोजना प्रबंधक ऋषिकेश को 300 केएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण कार्य सितंबर के प्रथम सप्ताह से दोबारा शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

आठ एमएलडी एसटीपी का निर्माण पूरा

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में बताया गया कि मुनिकीरेती-ढालवाला में निर्माणाधीन आठ एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, कीर्तिनगर में 10 केएलडी क्षमता वाले एसटीपी के उच्चीकरण का कार्य जारी है।

उच्चीकरण के बाद कीर्तिनगर के एसटीपी की क्षमता बढ़कर 65 केएलडी हो जाएगी। इसके साथ ही कीर्तिनगर के अन्य दो नालों को भी एसटीपी से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

65 होटलों में एसटीपी की स्थिति की होगी जांच

बैठक में बताया गया कि एनजीटी के मानकों के अनुसार 20 से अधिक कमरों वाले होटल और संस्थानों में स्वयं का एसटीपी अथवा एफएसटीपी स्थापित किया जाना जरूरी है। इसी के तहत तपोवन क्षेत्र में 20 से अधिक कमरों वाले 65 होटल चिह्नित किए गए हैं।

जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने मुनिकीरेती पालिका क्षेत्र में भी 20 से अधिक कमरों वाले होटल और संस्थानों को चिह्नित कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन प्रतिष्ठानों में एसटीपी और सीवर संयोजन की स्थिति की जांच के लिए समिति गठित करने को कहा।

स्थलीय निरीक्षण के दिए निर्देश

डीएम ने निर्देश दिए कि गठित समिति चिह्नित होटल और अन्य संस्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर एसटीपी तथा सीवर संयोजन की स्थिति की जांच करे। साथ ही एसटीपी निर्माण और सीवेज प्रबंधन से जुड़े कार्यों में एनजीटी के निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में गंगा संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा के दौरान एसटीपी की क्षमता, निर्माण, उच्चीकरण और सीवर संयोजन से संबंधित विषयों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Popular Articles