Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़टिहरी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना...

टिहरी में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल-2026, उद्यम आईईसी प्रचार वाहन रवाना

नई टिहरी, 21 अगस्त। टिहरी जिले में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत चौपाल-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, क्रेता और विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देना है।

क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के तहत पहल

शुक्रवार को कार्यक्रम के प्रथम चरण में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल सहित सरकार में विभिन्न विभागों का कार्य देख रहे दायित्वधारियों ने क्रेता-विक्रेता सम्मेलन के अंतर्गत उद्यमों और योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए उद्यम आईईसी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसके साथ ही क्रेता और विक्रेता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि स्थानीय उद्यमियों को अपने उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध हो सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने पर जोर

कार्यक्रम में कहा गया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय उद्यमियों को बाजार से जोड़ने और क्रेता-विक्रेता के बीच समन्वय स्थापित करने को इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार से संबंधित जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान, थौलधार ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह भंडारी, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल और प्रशिक्षु आईएएस ज्योति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Popular Articles