Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़प्रतापनगर के सेमधार में निकली...

प्रतापनगर के सेमधार में निकली भव्य हर घर तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र

नई टिहरी, 14 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रतापनगर विधानसभा की भदूरा पट्टी के सेमधार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सोना सजवाण ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

शुक्रवार को सरकार में जड़ी-बूटी सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि घर-घर तिरंगा लगाने से नौनिहालों में देशभक्ति का जोश और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का देशभर में असर दिखाई दे रहा है।

सोना सजवाण ने बताया कि विधानसभा प्रतापनगर के लिए उन्हें हर घर तिरंगा यात्रा का संयोजक बनाया गया है। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम को देशभक्ति की भावना से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन बताया।

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता रहे मौजूद

सेमधार में आयोजित तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत सदस्य रविंद्र डिमरी, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य रघुवीर सजवाण, मंडल महामंत्री मुरारी रांगड़, ओबीसी मोर्चा महामंत्री चंद्रशेखर पैन्यूली और प्रधान जयवीर सजवाण सहित कई लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में राकेश राणा, प्रवीण व्यास, आनंद रावत, महेश प्रसाद पैन्यूली, सुरेंद्र रावत, दीप रावत, लेखपाल राणा, सिरताज सजवाण, लोकेंद्र व्यास, सुरेंद्र नौटियाल, गौरी लाल, महेश प्रसाद व्यास, लोकेंद्र रावत, खुशहाल सिंह रावत, कलम सिंह, दिनेश सिंह, मातबर सिंह, प्यार सिंह रावत, जगमोहन सिंह, उम्मेद सिंह, सतवीर, मुरारी लाल, रैठा लाल, अब्बल सिंह और जसवंत सिंह भी उपस्थित रहे।

Popular Articles