नैनीताल, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर नैनीताल में संचार के अपर पुलिस अधीक्षक रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस विभाग में तीन दशक से अधिक समय तक सेवाएं देते हुए उत्कृष्ट कार्यों के लिए रेवाधर मठपाल को इससे पहले भी कई सम्मान मिल चुके हैं।
1994 में पुलिस रेडियो विभाग से शुरू किया सफर
रेवाधर मठपाल वर्ष 1994 में पुलिस रेडियो विभाग में उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए थे। पुलिस सेवा में आगे बढ़ते हुए वर्ष 2000 में उन्हें निरीक्षक रेडियो के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद वर्ष 2017 में उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली और वर्ष 2025 में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए।
अपने सेवाकाल के दौरान रेवाधर मठपाल ने पीलीभीत, बागेश्वर, हरिद्वार, पुलिस मुख्यालय, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है। अलग-अलग स्थानों पर जिम्मेदारियां निभाते हुए उन्होंने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं।
पहले भी मिल चुके हैं कई सम्मान
रेवाधर मठपाल की उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें इससे पहले भी विभिन्न पदकों और सेवा सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2010 में उन्हें सराहनीय सेवा चिन्ह प्रदान किया गया था। इसके बाद वर्ष 2021 में विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय पदक और वर्ष 2022 में उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।
अब स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस विभाग में उनके लंबे सेवाकाल और उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिया जा रहा है।
एसएसपी ने दी बधाई
नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने रेवाधर मठपाल को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



