Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल न्यूज़नैनीताल में होम स्टे पर...

नैनीताल में होम स्टे पर प्रशासन की कार्रवाई, बिना पंजीकरण संचालित चार इकाइयों पर जुर्माना

नैनीताल, 20 अगस्त। नैनीताल जनपद में नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे होम स्टे के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने गुरुवार को जिले में 22 होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पंजीकरण संचालित चार इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया। वहीं, नियमावली के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर चार अन्य इकाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

22 होम स्टे इकाइयों का हुआ निरीक्षण

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य के नेतृत्व में पर्यटन विभाग की टीम ने विभिन्न होम स्टे इकाइयों का भौतिक निरीक्षण किया। विभाग ने संचालकों से नियमों के अनुरूप संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान पंजीकरण और नियमावली से संबंधित अनियमितताओं की जांच की गई।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर हिमनन्दी होम स्टे, एसके होम स्टे, लेक पैराडाइज होम स्टे और ग्रीन होम होम स्टे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन इकाइयों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।

बिना पंजीकरण चल रहे चार होम स्टे पर जुर्माना

निरीक्षण के दौरान चार होम स्टे इकाइयां बिना पंजीकरण के संचालित होती मिलीं। पर्यटन विभाग ने मीजो हाउस, बारबन होम स्टे, अरोहा स्टेज और दि लेक हाउस पर प्रति इकाई 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है।

विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य होम स्टे इकाइयों का संचालन निर्धारित नियमों और प्रावधानों के अनुरूप सुनिश्चित करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अनियमितता मिलने पर संबंधित इकाइयों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

छह होम स्टे नियमों के अनुरूप मिले

निरीक्षण के दौरान टाउन हिल होम स्टे, दि पैरीविन्कल होम स्टे, लेक व्यू होम स्टे, भुवन गिरी होम स्टे, किरण होम स्टे और बुद्धि सरन होम स्टे नियमों के अनुरूप संचालित पाए गए।

वहीं, निरीक्षण के समय आठ होम स्टे इकाइयां बंद मिलीं। पर्यटन विभाग ने बताया कि जिले में होम स्टे इकाइयों का नियमित भौतिक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

विभाग ने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान यदि किसी होम स्टे में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles