Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeदेशसंसदकंगना रनौत का विपक्ष पर...

कंगना रनौत का विपक्ष पर हमला, कहा- खराब कर रखा है संसद का माहौल

नई दिल्ली, 13 अगस्त। संसद में जारी हंगामे को लेकर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को विपक्ष पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने संसद का माहौल पूरी तरह खराब कर रखा है और स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।

कंगना रनौत ने विपक्ष के विरोध पर उठाए सवाल

विपक्ष के विरोध को लेकर कंगना रनौत ने कहा कि मौजूदा स्थिति बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष एक ओर राहुल गांधी द्वारा गृह मंत्रालय से सवाल पूछे जाने की बात करता है, वहीं दूसरी ओर गृह मंत्री को बोलने नहीं देने की बात कहता है।

भाजपा सांसद ने सवाल किया कि यह कैसा व्यवहार है कि विपक्ष चर्चा की मांग करता है, लेकिन जब उसे चर्चा का प्रस्ताव दिया जाता है तो वह जवाब सुनने से इनकार कर देता है। उन्होंने कहा कि इससे यही संकेत मिलता है कि विपक्ष के पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है।

कंगना रनौत ने कहा कि विकास, देश की तरक्की, अर्थव्यवस्था और रक्षा से जुड़े मुद्दों के खत्म हो जाने के बाद विपक्ष संसद में केवल नखरे कर रहा है।

शमिक भट्टाचार्य ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास चर्चा में भाग लेने की हिम्मत नहीं है तो वह सरकार का जवाब क्या सुनेगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और देश में चल रहे भ्रष्टाचार की नींव कांग्रेस पार्टी ने रखी है। शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस जनता के दिलों से खेलती चली आई है और अभी भी ऐसा ही कर रही है।

कांग्रेस पर जनता से धोखाधड़ी का आरोप

शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता ने विपक्षी दलों को संसद में चर्चा में भाग लेने और लोगों के दुख-दर्द को सुनने के लिए चुना है, लेकिन विपक्ष केवल खुद को सर्वोपरि दिखाने के लिए ऐसा कर रहा है।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को जनता ने ठुकरा दिया है और उसके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को ‘पैरासाइट’ बताते हुए कहा कि सदियों पुरानी पार्टी इसी स्थिति में रह गई है।

Popular Articles