Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़जिला उद्योग मित्र समिति की...

जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक: नई टिहरी में औद्योगिक समस्याओं के समाधान के निर्देश

नई टिहरी, 18 सितंबर। जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक में औद्योगिक आस्थानों की समस्याओं, उद्यमियों की आवश्यकताओं और औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के साथ लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में सीमेंट हटाने के निर्देश

शुक्रवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में महाप्रबंधक उद्योग एमएस सजवाण ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र ढालवाला में बने सीमेंट को हटाने की कार्रवाई चल रही है। जिलाधिकारी ने इसे 30 अक्तूबर तक हटाने के निर्देश दिए।

वहीं, हिल्ट्रॉन को आवंटित प्लॉट पर वर्तमान में कोई कार्य नहीं होने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी ने भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि को सिडकुल को स्थानांतरित करने की कार्रवाई करने को कहा।

बिजली आपूर्ति सुधारने पर जोर

देवप्रयाग क्षेत्र में होटल गंगा पायस की ओर से विद्युत कटौती की समस्या बैठक में रखी गई। प्रतापनगर क्षेत्र में स्थापित सोलर प्लांट के उद्यमियों ने विद्युत लाइन में प्रतिदिन करीब एक घंटे होने वाले ब्रेकडाउन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।

इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक विद्युत कटौती नहीं की जाए। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार पर जोर दिया।

सोलर प्लांट को खतरे पर रिपोर्ट तलब

कीर्तिनगर तहसील के लिंगवांडा गांव में शुभम सोलर प्लांट के नीचे लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण किए जाने का मामला भी सामने आया। उद्यमियों के अनुसार इससे प्लांट को खतरा उत्पन्न हो गया है। जिलाधिकारी ने मामले में उपजिलाधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

एमएसएमई सहायता के प्रकरण प्रस्तुत

बैठक में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित एमएसएमई-2015 के तहत ब्याज उपादान और विद्युत उपादान सहायता से संबंधित प्रकरण भी प्रस्तुत किए गए। ब्याज उपादान के अंतर्गत 13 इकाइयों के लिए कुल 20 लाख 29 हजार 809 रुपये, जबकि विद्युत उपादान के तहत दो इकाइयों के लिए कुल 6 लाख 29 हजार 264 रुपये की धनराशि स्वीकृति के लिए प्रस्तुत की गई।

Popular Articles