Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़टिहरी और कोटेश्वर परियोजनाओं में...

टिहरी और कोटेश्वर परियोजनाओं में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

नई टिहरी, 18 सितंबर। टीएचडीसी इंडिया की टिहरी और कोटेश्वर परियोजनाओं में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर परियोजना कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और अपने कार्यस्थल के साथ आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। यह अभियान गांधी जयंती तक संचालित किया जाएगा।

सामूहिक सहभागिता से स्वच्छता का संदेश

भागीरथीपुरम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीएचडीसी इंडिया के सीजीएम आरआर सेमवाल ने कहा कि सभी कर्मियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहते हुए अपने कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सहभागिता का विषय है। प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज की परिकल्पना साकार हो सकती है।

विद्यार्थियों के लिए होंगी जागरूकता गतिविधियां

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें स्वच्छता रैली, स्वच्छता एवं जल संचय संवाद, कला प्रतियोगिता तथा कचरे से उपयोगी वस्तु और कचरे से कला संबंधी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य शिविर लगाने के साथ सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण भी वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का रूपांतरण, उन्हें गोद लेना और रखरखाव, अधिक आवागमन वाले क्षेत्रों एवं पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता गतिविधियां, स्वैच्छिक श्रमदान तथा प्लास्टिक को न कहें और पुनर्चक्रण अभियान भी चलाया जाएगा।

कोटेश्वर बांध में भी शुरू हुआ अभियान

कोटेश्वर बांध में एजीएम दिनेश चौहान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत कराई। इस अवसर पर जीएम विजय सहगल, एसके साहू, एजीएम भगत सिंह, एपी बाजपेई, बीडी सेमवाल, संजय पंवार, विपिन सकलानी, डीजीएम मोहन सिंह श्रीस्वाल, डीपीएस रांगण, आशुतोष गैरोला, सोमबीर, विपुल चौधरी, वरिष्ठ प्रबंधक टीएस नेगी, प्रबंधक जनसंपर्क मनबीर सिंह नेगी, दीपक उनियाल और गिरीश उनियाल मौजूद रहे।

Popular Articles