Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल न्यूज़नैनीताल झील में वार्षिक नासा...

नैनीताल झील में वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता आयोजित, शिवम धपोला और नेहमत कौर बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नैनीताल, 06 सितंबर। नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) की ओर से रविवार को सेंट जोसेफ बोट हाउस के समीप नैनीताल झील में वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को जलीय खेलों के लिए प्रोत्साहित करने के साथ जल सुरक्षा, जीवन रक्षक कौशल, अनुशासन और साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सरिता आर्या ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजन में विभिन्न जलीय खेलों और वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कयाकिंग और तैराकी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता के कयाकिंग वर्ग में आदित्य, यश, भाव्या, मीमांसा, काव्या और फेरियान विजयी रहे। तैराकी वर्ग में भविष्य, विहान, भावितव्य, गुरबानी, ग्रेसी और तनिष्का ने जीत दर्ज की।

अन्य वर्गों में प्रभात, श्री, आदित्य, कुमकुम, नेहमत और रहमतय कुमकुम, रोहित, नीरज, नैना, केतकी और भूमिका तथा विक्रम, दीपिका, अथर्व, मीनाक्षी, कार्तिक, कौस्तुभ, यश, सिमरन, नीलिया और आदित्य विजेता रहे।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार शिवम धपोला को, जबकि सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नेहमत कौर को प्रदान किया गया।

स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण आयोजन

विधायक सरिता आर्या, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने नैनीताल के युवाओं में जलीय खेलों की संभावनाओं को देखते हुए ऐसे आयोजनों को स्थानीय प्रतिभाओं के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को जलीय खेलों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।

नासा सदस्यों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में यशपाल रावत, प्रो. रीतेश साह, रोहित गर्ग, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. आशीष मेहता, दीपक बिष्ट, शिखा रावत, पंकज चौहान, मनीष जोशी, भानु प्रताप, हर्ष छाबड़ा, लतिका छाबड़ा, लतिका शाही, भारत अधिकारी, चारु मैनाली, विक्रम आर्या, मनीष बिष्ट, लघिमा जोशी, शिवानी चंद्रा, पल्लवी सती, निहारिका चोबे, यश गर्ग, रोजी, नितिन पुरी, गगन साह, कमल किशोर, तरुण बिष्ट, सरिता बिष्ट, आदित्य, सिद्धि गुप्ता, अनुष्का पुरी, ध्रुव पांडे, संगीता बिष्ट, ज्योति तर्तयाल और आशीष राणा सहित नासा के अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

Popular Articles