Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़नई टिहरी और कीर्तिनगर में...

नई टिहरी और कीर्तिनगर में तिरंगा बाइक रैली व यात्रा में उमड़ी भीड़

नई टिहरी, 13 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में संचालित हर घर तिरंगा अभियान के तहत नई टिहरी और कीर्तिनगर में तिरंगा रैली एवं यात्रा का आयोजन किया गया। नई टिहरी में निकाली गई बाइक और साइकिल रैली में छात्र-छात्राओं, युवाओं तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया।

डाइजर से बौराड़ी तक निकली तिरंगा बाइक रैली

गुरुवार को नई टिहरी में तिरंगा बाइक व साइकिल रैली डाइजर से साईं चौक बौराड़ी तक निकाली गई। पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत और एसडीएम सदर कमलेश मेहता ने रैली को रवाना किया।

रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को आगे बढ़ाया।

इस दौरान लोगों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव में सहभागी बनने की अपील की गई। कार्यक्रम में युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र फोनिया, तहसीलदार धीरज राणा, ममता भट्ट और जयेंद्र पंवार मौजूद रहे।

कीर्तिनगर में भी निकली भव्य तिरंगा यात्रा

उधर, कीर्तिनगर में नगर पंचायत की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। विधायक विनोद कंडारी और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. राकेश मोहन मैठाणी ने यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय ध्वज के साथ उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

विधायक विनोद कंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। हर कोई इस उत्सव में शामिल होकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दे रहा है।

इस अवसर पर ईओ राजेंद्र सजवाण और मंडल महामंत्री कुलदीप रावत मौजूद रहे।

Popular Articles