Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल न्यूज़पीएनबी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय...

पीएनबी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को दिए कंप्यूटर, सेंट्रल लैब होगी मजबूत

हल्द्वानी, 18 अगस्त। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी की सेंट्रल कंप्यूटर लैब के लिए मंगलवार को कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। इस पहल से विश्वविद्यालय की डिजिटल और शैक्षणिक सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पहले चरण में 10 कंप्यूटर उपलब्ध

विश्वविद्यालय में कंप्यूटर लैब के उद्घाटन समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के देहरादून अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक अनुपम मुख्य अतिथि रहे। हल्द्वानी मंडल प्रमुख एवं उपमहाप्रबंधक सिद्धार्थ अधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने की।

पीएनबी सीएसआर पहल के तहत विश्वविद्यालय की सेंट्रल कंप्यूटर लैब के लिए कुल 30 कंप्यूटर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है। प्रथम चरण में 10 कंप्यूटर विश्वविद्यालय को प्रदान किए गए हैं। शेष कंप्यूटर आगामी चरणों में उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में सहयोग

विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ अधिकारी ने बैंक की सीएसआर गतिविधियों और शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक दायित्वों पर विचार रखे। मुख्य अतिथि अनुपम ने कहा कि शिक्षा और तकनीक के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने में संस्थानों के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और डिजिटल गतिविधियों की सराहना की तथा भविष्य में भी सहयोग की भावना व्यक्त की।

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने पंजाब नेशनल बैंक का आभार जताते हुए कहा कि तकनीक आज शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। विश्वविद्यालय में डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को बेहतर लर्निंग सपोर्ट मिलेगा। इससे अकादमिक, प्रशिक्षण और डिजिटल लर्निंग गतिविधियों को भी अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

उन्होंने पीएनबी की पहल को शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर के उपयोगी उदाहरण के रूप में बताया।

अधिकारी और शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव खेमराज भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पीएनबी के सहायक महाप्रबंधक दीप चंद्र, मुख्य प्रबंधक बबीता कांडपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. गिरिजा पांडेय, प्रो. रेनू प्रकाश, प्रो. राकेश रायाल, प्रो. अरविंद भट्ट, प्रो. आशुतोष कुमार भट्ट सहित शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles