हल्द्वानी, 17 अगस्त। कैनाल रोड स्थित होटल ब्लू स्काई में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने कहा कि पंजाबी समाज की एकजुटता अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर अपनी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रमों का उल्लेख
शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें और उनके बुजुर्गों को सम्मान दिया है।
दर्जा धारी दिनेश मानसेरा ने कहा कि पंजाबियों ने अपनी मेहनत के बल पर देश और उत्तराखंड की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए एकजुटता को जरूरी बताया।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा से जुड़ने की घोषणा
हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष हरिमोहन अरोरा ने अपनी संस्था को उत्तरांचल पंजाबी महासभा से संबद्ध करने की घोषणा की। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों का स्वागत किया और बिरादरी की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव राजकुमार फुटेला ने संगठन में विभिन्न दायित्वों की घोषणा की। संजय ढींगरा को प्रदेश उपाध्यक्ष, जितेंद्र साहनी को मंडल सचिव और पंकज कपूर को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान पंजाबी समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डावर ने संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन कर रहे महामंत्री मुकेश ढींगरा ने हरिद्वार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए इसे ऐतिहासिक और भावुक कार्यक्रम बताया।
कार्यक्रम में संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, संदीप गांधी, राजीव बग्गा, डॉ. एनके मेहता, डॉ. विनय खुल्लर, डॉ. अतुल राजपाल, अशोक राजपाल, राजीव वाही, संजीव आनंद, प्रेम मदान, हितेंद्र भसीन, सूरज लाम्बा, सुनील सूरी, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, अनिमेष गिरधर, आकर्ष सचदेवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, उपमा सेठी, नीतू साहनी, रीना मानसेरा, भूमिका बंगा, पूजा बग्गा, शालिनी गुंबर और आस्था गुंबर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। किच्छा पंजाबी महासभा के अध्यक्ष और उनकी टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।



