Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़टिहरी गढ़वाल न्यूज़मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत...

मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 31 बुजुर्ग जागेश्वर धाम के लिए रवाना

नई टिहरी, 14 अगस्त। प्रदेश सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत गजा क्षेत्र के 31 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को जागेश्वर धाम की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती और पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने यात्रा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बुजुर्ग श्रद्धालुओं में तीर्थ यात्रा को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना को बताया जनकल्याणकारी

पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे बुजुर्ग, जो स्वयं तीर्थ धामों की यात्रा करने में असमर्थ हैं, उन्हें इस योजना के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख तीर्थ एवं आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलता है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत यात्रियों को पर्यटन विभाग की ओर से निशुल्क भोजन और रहने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसका उद्देश्य बुजुर्ग नागरिकों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के साथ सुरक्षित यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है।

31 बुजुर्ग श्रद्धालु जागेश्वर धाम रवाना

गजा क्षेत्र से कुल 31 बुजुर्ग श्रद्धालुओं को जागेश्वर धाम की यात्रा के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती ने कहा कि बुजुर्ग समाज की धरोहर हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए सरकार की ओर से संचालित इस योजना को अच्छी पहल बताया।

उन्होंने कहा कि मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर बुजुर्गों को भी तीर्थ स्थलों की यात्रा का अवसर मिल रहा है।

स्थानीय लोग रहे मौजूद

बुजुर्ग श्रद्धालुओं को रवाना किए जाने के अवसर पर अनीता देवी, जयेंद्र सिंह चौहान, दर्शन पंवार, विपिन चौहान, दर्मियान नेगी और जसवंत चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान जबर सिंह नेगी भी उपस्थित रहे।

Popular Articles