Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली...

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ का जलवा, मुख्यमंत्री धामी ने दी पूरी टीम को बधाई

देहरादून, 19 जुलाई। 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में गढ़वाली फिल्म ‘ढोली’ को फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म का रजत कमल और दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को उत्तराखंड की लोकभाषा, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

गढ़वाली सिनेमा को मिली राष्ट्रीय पहचान

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान केवल एक फिल्म की सफलता नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और लोकभाषा का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से प्रदेश के कलाकारों, फिल्म निर्माताओं और रचनाकारों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा गढ़वाली सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान प्राप्त होगी।

फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म के निर्माता एससी फार्माकेम प्राइवेट लिमिटेड, निर्देशक दिनेश पी. भोंसले और पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्रीय सिनेमा उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराओं और लोकजीवन को देश-दुनिया तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कहानियों और लोकसंस्कृति पर आधारित फिल्मों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

नई फिल्म नीति से मिलेंगे नए अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नई फिल्म नीति के माध्यम से उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के अनुकूल गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इससे प्रदेश में फिल्म निर्माण गतिविधियों को गति मिलेगी और स्थानीय कलाकारों, तकनीशियनों तथा युवाओं के लिए रोजगार और प्रतिभा प्रदर्शन के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में उत्तराखंड की क्षेत्रीय फिल्में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगी।

Popular Articles