Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeदेशदेश मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर:...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर: बच्चों से की बातचीत, काशी और किताबों पर भी हुई चर्चा

नई दिल्ली, 06 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने मेट्रो सफर का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में प्रधानमंत्री मेट्रो में यात्रा करते हुए यात्रियों, खासकर बच्चों और विद्यार्थियों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शनिवार शाम श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जाते समय और वहां से लौटने के दौरान का है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, “मेट्रो मोमेंट्स, कल शाम की एसआरसीसी की यात्रा और वहां से वापस आने के दौरान हुई बातचीत।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से की बातचीत

वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो में मौजूद बच्चों से सहज अंदाज में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने छोटे बच्चों से हाथ मिलाया और उनके नाम तथा वे कहां जा रहे हैं, इसके बारे में पूछा।

बच्चों की टोली से प्रधानमंत्री ने पूछा, “जन्माष्टमी मनाई कि नहीं?” इस पर बच्चों ने एक सुर में जवाब दिया, “हां, हमने मनाई।”

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कुछ बच्चों को अपने पास बैठाया। इसी दौरान एक बच्चे ने शिक्षक दिवस का जिक्र करते हुए कहा कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस है। बच्चे ने कहा कि आज एस. राधाकृष्णन हमारे साथ नहीं हैं, जिन्होंने अपने समय में अनेक विद्यार्थियों को प्रेरित किया था, लेकिन आज हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जो पूरे भारत को प्रेरित करते हैं। बच्चे ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर बच्चों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर बच्चों से की बातचीत

बच्चे ने सुनाया गुरु मंत्र का श्लोक

मेट्रो में मौजूद एक अन्य बच्चे ने प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः॥” श्लोक सुनाया।

मेट्रो में कई महिलाएं भी मौजूद थीं और कुछ महिलाएं अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रही थीं। प्रधानमंत्री ने बच्चों से मुलाकात की और एक बच्चे के सिर पर हाथ रखकर उसे स्नेह दिया।

इसी दौरान एक छोटा बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास आया और हाथ मिलाते हुए कहा कि वह उनके जैसा बनना चाहता है। बच्चे की बात सुनकर प्रधानमंत्री मुस्कुराए और बोले, “सचमुच में।”

चंदौली की महिला से काशी को लेकर हुई बातचीत

मेट्रो सफर के दौरान एक महिला ने प्रधानमंत्री से बातचीत करते हुए बताया कि वह चंदौली से हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भी बगल में काशी से हैं। महिला ने बताया कि उनका मायका काशी में ही है।

प्रधानमंत्री ने महिला से पूछा, “कैसा लगता है आपको काशी?” महिला ने जवाब दिया कि काशी बहुत तेज गति से विकसित हुआ है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने पूछा कि क्या काशी के लोग खुश हैं और क्या अच्छा काम हो रहा है। महिला ने दोनों बातों पर ‘हां’ में जवाब दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर: बच्चों और यात्रियों से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो सफर: बच्चों और यात्रियों से की बातचीत

विद्यार्थियों को दी जीवनी और आत्मकथा पढ़ने की सलाह

मेट्रो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ विद्यार्थियों से भी बातचीत की। उन्होंने विद्यार्थियों से पूछा कि वे किताबें पढ़ते हैं या नहीं और कौन-सी किताबें पढ़ते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि वे उपन्यास और शैक्षणिक किताबें पढ़ते हैं।

इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अच्छी बात है, लेकिन इसके साथ आत्मकथा और जीवनी भी पढ़नी चाहिए। मेट्रो सफर के दौरान प्रधानमंत्री की यात्रियों और बच्चों के साथ हुई यह बातचीत वीडियो में दिखाई गई है।

Popular Articles