Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeमनोरंजनरेखा को मिलेगा मेलबर्न फिल्म...

रेखा को मिलेगा मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान, ‘उमराव जान’ की होगी विशेष स्क्रीनिंग

मुंबई, 28 जुलाई। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री रेखा को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में प्रतिष्ठित ‘एक्सीलेंस इन सिनेमा’ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय फिल्मों में उनके लंबे और उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें इस वर्ष महोत्सव में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उनकी चर्चित फिल्म ‘उमराव जान’ की विशेष स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी।

भारतीय सिनेमा में योगदान का मिलेगा सम्मान

फिल्म महोत्सव के आयोजकों के अनुसार, उनका अभिनय भारतीय सिनेमा की अमूल्य धरोहर माना जाता है। खासतौर पर निर्देशक मुजफ्फर अली की फिल्म ‘उमराव जान’ में उनके अभिनय को आज भी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों में गिना जाता है। इसी विरासत को सम्मानित करते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

‘उमराव जान’ से जुड़ी यादें आज भी हैं ताजा

सम्मान की घोषणा पर अभिनेत्री ने कहा कि ‘उमराव जान’ उनके जीवन और दर्शकों की स्मृतियों का अभिन्न हिस्सा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस फिल्म को दोबारा सम्मान मिलना उनके लिए भावुक और गर्व का क्षण है।

उन्होंने यह सम्मान अपने पूरे फिल्मी सफर के साथ उन सभी निर्देशकों, लेखकों, संगीतकारों, सह-कलाकारों और तकनीकी सहयोगियों को समर्पित किया, जिन्होंने उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वतंत्रता दिवस पर फहराएंगी तिरंगा

महोत्सव की परंपरा के तहत 15 अगस्त को रेखाजी मेलबर्न में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इस विशेष समारोह में ऑस्ट्रेलिया में बसे भारतीय समुदाय के सदस्य, फिल्म जगत की हस्तियां, कलाकार और कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

Also see: पंकज त्रिपाठी को भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न 2026 में मिलेगा सम्मान, बोले- कहानियां दिलों को जोड़ने की ताकत रखती हैं

आयोजकों ने बताया गौरव का क्षण

फेस्टिवल की संस्थापक एवं निदेशक मितु भौमिक लांगे ने कहा कि वो भारतीय सिनेमा की सदाबहार पहचान हैं। उनका अभिनय कई पीढ़ियों के कलाकारों और दर्शकों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर उनकी की मौजूदगी और उन्हें सम्मानित किया जाना महोत्सव के लिए बेहद गौरवपूर्ण अवसर है।

गौरतलब है कि इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का आयोजन तीन से 23 अगस्त तक होगा। यह महोत्सव भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच प्रदान करने के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Popular Articles