Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़देहरादून न्यूज़राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक-मिलन...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लोक-मिलन कार्यक्रम में सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून, 21 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित लोक-मिलन कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

14 लोगों ने राज्यपाल के समक्ष रखीं समस्याएं

लोक-मिलन कार्यक्रम में उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार और देहरादून से पहुंचे 14 लोगों ने भूमि, रोजगार, ग्राम विकास कार्यों सहित विभिन्न व्यक्तिगत और सामुदायिक समस्याएं राज्यपाल के समक्ष रखीं।

राज्यपाल ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं के निस्तारण में प्रभावी कार्रवाई और नियमित निगरानी जरूरी है।

राज्यपाल ने शिकायत निवारण अधिकारी को प्राप्त प्रकरण तत्काल संबंधित जिलाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को भेजने तथा उनके निस्तारण की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोक-मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन, विशेषकर पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का सीधे संज्ञान लेकर उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

पदक विजेता खिलाड़ियों से मिले राज्यपाल

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने भी राज्यपाल से मुलाकात की। मलेशिया में आयोजित एशियन पैरा थ्रो-बॉल प्रतियोगिता के पदक विजेता दिव्यांग खिलाड़ियों, काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पदक विजेताओं तथा आइस स्टॉक नेशनल गेम्स की पदक विजेता शालिनी राणा ने राज्यपाल से भेंट की।

राज्यपाल ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल को भेंट कीं स्वलिखित पुस्तकें

कार्यक्रम के दौरान डॉ. रमेश सिंह पाल, डॉ. कमल किशोर डुकलान और डॉ. हरेंद्र चौधरी ने अपनी स्वलिखित पुस्तकें राज्यपाल को भेंट कीं। राज्यपाल ने उनके साहित्यिक प्रयासों की सराहना की।

Popular Articles