Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नशा मुक्त भारत को लेकर जीआईसी पुजार गांव और मरोड़ा में गोष्ठी

नई टिहरी, 10 अगस्त। जौनपुर ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव सकलाना और राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा में नशा मुक्त उत्तराखंड और नशा मुक्त भारत को लेकर गोष्ठी आयोजित की गई। शांतिकुंज हरिद्वार की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को नशे से दूर रहने तथा परिवार में संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

देवभूमि की महत्ता और नशामुक्ति पर चर्चा

सोमवार को आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट और गायत्री शक्ति पीठ से जुड़े तथा राज्य आंदोलनकारी देवी सिंह पवार ने किया। इस दौरान देवभूमि की महत्ता, यहां के देवी-देवताओं और चार धाम के संबंध में जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि में होने वाले किसी भी मांगलिक और सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब नहीं परोसी जानी चाहिए। उन्होंने बच्चों से अपने परिजनों को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

परिवार में संस्कारों पर दिया जोर

कार्यक्रम में बीपी बधानी ने शांतिकुंज के आचार्य श्रीराम शर्मा और भगवती शर्मा के विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि परिवार में संस्कारों का होना जरूरी है। यदि परिवार में अच्छे संस्कार होंगे तो नशे से भी दूरी बनेगी।

उन्होंने बताया कि गायत्री परिवार की ओर से पूरे साल संस्कार कार्यक्रम चलाए जाते हैं। गोष्ठी में नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए परिवार और बच्चों की भूमिका पर भी जोर दिया गया।

मरोड़ा में भी हुआ नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम

कार्यक्रम में किरण कुमार, सुधीर नेगी, ओम प्रकाश प्रजापति, मान सिंह लिंगवाल, रजनी बहुगुणा, पल्लवी शर्मा, राकेश नेगी, रेखा उप्रेती, कमलेश सकलानी, अमरेंद्र निरंजन, अतुल रमोला, वीरेंद्र रावत, सुरेश सकलानी, हिमानी रमोला, लाजवंती चौहान, अनीता, सुमन, बबीता और हेमंत कुकरेती मौजूद रहे।

वहीं, राजकीय इंटर कॉलेज मरोड़ा सकलाना में भी प्रधानाचार्य बाबू राम शर्मा की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोनों विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से नशे से दूर रहने और संस्कारों को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Popular Articles