Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeमनोरंजनअक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और...

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की तिकड़ी ने फिर बिखेरा जादू, फैंस हुए नॉस्टैल्जिक

मुंबई, 11 जून। बॉलीवुड की चर्चित ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में शामिल रवीना टंडन और अक्षय कुमार जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। दोनों कलाकार आगामी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, जिसमें सुनील शेट्टी भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। हाल ही में रवीना ने फिल्म के सेट से कुछ खास तस्वीरें साझा कर फैंस को 90 के दशक की यादें ताजा कर दीं।

रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के सेट से बिहाइंड-द-सीन तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में वह बीच में खड़ी हैं, जबकि उनके दोनों ओर अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं। तस्वीर की खास बात यह है कि रवीना दोनों अभिनेताओं का हाथ थामे हुए दिखाई दे रही हैं। यह पोज उनकी सुपरहिट फिल्म ‘मोहरा’ की एक यादगार तस्वीर की याद दिलाता है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं।

तस्वीरें साझा करते हुए रवीना ने लिखा, “वेलकम टू द जंगल, वेलकम टू द फन एंड गोलमाल। ट्रेलर लॉन्च के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं। आप सबसे जल्द मुलाकात होगी। लंदन से प्यार।”

उनके इस संदेश से संकेत मिला कि वह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगी। हालांकि उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं भेजीं।

रवीना की पोस्ट पर अभिनेत्री दिशा पाटनी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “हम आपको मिस करेंगे, जल्दी वापस आइए।” इस पर फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया। तस्वीरों में दिशा पाटनी और रवीना की साथ में मौजूदगी ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अहमद खान के निर्देशन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें अक्षय कुमार, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल, जॉनी लीवर, राहुल देव, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदसानी और कीकू शारदा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Popular Articles