Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeविश्वनेपालनेपाल में बाढ़ का कहर:...

नेपाल में बाढ़ का कहर: 644 पर्यटक लापता, 178 भारतीय नागरिक शामिल

काठमांडू, 27 अगस्त। नेपाल में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आई भीषण बाढ़ के बाद कुल 644 पर्यटकों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 517 विदेशी पर्यटक शामिल हैं। इससे पहले जारी प्रारंभिक सूची में 291 विदेशी पर्यटकों से संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी गई थी।

33 देशों के नागरिक लापता

नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में नेपाल समेत 33 देशों के नागरिक शामिल हैं। सूची में सबसे अधिक 178 भारतीय पर्यटक हैं। इसके बाद नेपाल के 127, अमेरिका के 65 और यूक्रेन के 53 नागरिकों के लापता होने की जानकारी है।

नेपाल पर्यटन बोर्ड ने बताया कि रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग और गोरखा जिलों में भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों के उफान के कारण नदी किनारे के इलाकों में भारी तबाही हुई है। हालांकि, अन्य क्षेत्र सुरक्षित बताए गए हैं।

नेपाल में बाढ़ 178 भारतीय नागरिक शामिल
नेपाल में बाढ़ 178 भारतीय नागरिक शामिल

ट्रैकिंग और यात्रा कंपनियों से मिली जानकारी

नेपाल सरकार के संस्कृति, पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय, नेपाल पर्यटन बोर्ड, पर्यटक पुलिस और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोग प्रभावित इलाकों में मौजूद पर्यटकों और यात्रियों की स्थिति का पता लगाने में जुटे हैं। घायल और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

पर्यटन बोर्ड के मुताबिक, लापता पर्यटकों की सूची ट्रैकिंग और यात्रा कंपनियों से मिली प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। ट्रैवल एजेंसियों, गाइडों, स्थानीय अधिकारियों और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से सूची में शामिल लोगों की जानकारी की पुष्टि और जांच की जा रही है।

नेपाल में आई भीषण बाढ़ इनमें 517 विदेशी पर्यटक लापता है।
नेपाल में आई भीषण बाढ़ इनमें 517 विदेशी पर्यटक लापता है।

116 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

खराब मौसम और कई स्थानों पर रास्ते टूट जाने के बावजूद तलाश और बचाव अभियान जारी है। नेपाली सेना ने गुरुवार सुबह रसुवा के टिमुरे क्षेत्र से 116 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इनमें 21 भारतीय नागरिक शामिल हैं।

Popular Articles