Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़देहरादून न्यूज़सशक्त बहना उत्सव: मुख्यमंत्री धामी...

सशक्त बहना उत्सव: मुख्यमंत्री धामी ने खरीदे स्थानीय उत्पाद, त्योहारों पर लोकल को प्राथमिकता देने की अपील

देहरादून, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित ‘सशक्त बहना उत्सव’ के तहत स्वयं सहायता समूहों की ओर से लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और वहां से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने की अपील की।

स्थानीय उत्पादों से मजबूत होगी महिलाओं की आजीविका

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से विभिन्न उत्पाद तैयार कर रही है। ये उत्पाद प्रदेश की संस्कृति, परंपरा और स्थानीय हुनर की पहचान हैं। स्थानीय उत्पादों की खरीद से न केवल इन्हें प्रोत्साहन मिलता है, बल्कि महिलाओं की आजीविका भी मजबूत होती है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनती हैं।

उन्होंने कहा कि त्योहार स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। प्रदेशवासी त्योहारों पर उपहार और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी करते समय स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दें।

त्योहारों-पर-लोकल-को-प्राथमिकता-की-अपील
त्योहारों-पर-लोकल-को-प्राथमिकता-की-अपील

स्थानीय खरीद से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था

धामी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार प्रत्येक उत्पाद की खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने, महिला के स्वरोजगार को मजबूती देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में योगदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान ने देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति नया विश्वास पैदा किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पाद खरीदने की अपील

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूती दी जा सकती है।

Popular Articles