Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeमनोरंजनन्यूयॉर्क इंडिया डे परेड में...

न्यूयॉर्क इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर बनीं पूजा हेगड़े, हाथ में थामा तिरंगा

मुंबई, 18 अगस्त। अभिनेत्री पूजा हेगड़े को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘इंडिया डे परेड’ में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर आमंत्रित किया गया। इस खास मौके पर पूजा हाथ में तिरंगा थामे नजर आईं और भारतीय समुदाय के साथ देश, संस्कृति और अपनी जड़ों के प्रति गर्व जाहिर किया।

तिरंगा थामे नजर आईं पूजा हेगड़े

पूजा हेगड़े ने सोशल मीडिया पर न्यूयॉर्क इंडिया डे परेड की कई तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में वह पूरे उत्साह के साथ भारतीय झंडा लहराती दिखाई दीं। एक तस्वीर में पूजा कार के ऊपर खड़ी होकर हाथ में तिरंगा थामे नजर आईं। समारोह के दौरान उन्हें ‘चीफ गेस्ट’ लिखा हुआ पटका भी पहनाया गया।

तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने अपने अनुभव को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में गेस्ट ऑफ ऑनर बनना उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। उन्होंने न्यूयॉर्क में रह रहे भारतीयों को एक साथ अपने देश, संस्कृति और जड़ों का जश्न मनाते देखना भावुक कर देने वाला अनुभव बताया।

पूजा ने फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस का आभार जताते हुए कार्यक्रम के शानदार आयोजन के लिए संस्था और न्यूयॉर्क के अधिकारियों को धन्यवाद दिया। अभिनेत्री ने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा बनना उनके लिए किसी विशेषाधिकार से कम नहीं है और यह पल उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘जय हिंद’ के साथ किया।

44वीं इंडिया डे परेड में शामिल हुए सितारे

न्यूयॉर्क में आयोजित यह 44वीं वार्षिक ‘इंडिया डे परेड’ थी। इसका आयोजन मैनहट्टन के मैडिसन एवेन्यू पर किया गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशंस की ओर से आयोजित यह परेड भारत के बाहर होने वाली सबसे बड़ी ‘इंडिया डे परेड’ के तौर पर जानी जाती है।

हर साल बड़ी संख्या में भारतीय और भारतीय मूल के लोग इस आयोजन में शामिल होते हैं। परेड के दौरान भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति अपने जुड़ाव को खास अंदाज में जाहिर किया जाता है।

इस बार पूजा हेगड़े के अलावा अभिनेता अदिवी शेष भी इस आयोजन का हिस्सा बने। उन्हें चीफ गेस्ट और ग्रैंड मार्शल की जिम्मेदारी दी गई थी।

Popular Articles