Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़देहरादून न्यूज़राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘फ्लोरल...

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘फ्लोरल हीलिंगः नेचर्स पाथ टू वेल-बीइंग’ कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

देहरादून, 14 अगस्त। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शुक्रवार को लोक भवन में उद्यान विभाग द्वारा तैयार वसंतोत्सव-2026 की स्मृतियों पर आधारित ‘फ्लोरल हीलिंगः नेचर्स पाथ टू वेल-बीइंग’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। पुस्तक में तीन दिवसीय वसंतोत्सव की विभिन्न गतिविधियों और आयोजन की स्मृतियों को संजोया गया है।

इस वर्ष के वसंतोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताएं, विशेष डाक आवरण, स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, योग एवं मार्शल आर्ट प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। इन गतिविधियों ने वसंतोत्सव को व्यापक जन-उत्सव का स्वरूप प्रदान किया।

प्रकृति और स्वास्थ्य के संबंध को दर्शाती है पुस्तक

पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ‘फ्लोरल हीलिंग’ यह संदेश देती है कि प्रकृति का मानव स्वास्थ्य, संतुलन और प्रसन्नता से गहरा संबंध है। उन्होंने वसंतोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने और इसकी स्मृतियों को पुस्तक के माध्यम से संरक्षित करने के लिए उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक केवल पुष्पों की सुंदर तस्वीरों का संग्रह नहीं है, बल्कि उत्तराखंड की प्रकृति, जैव-विविधता, किसानों के परिश्रम, संस्कृति और पुष्प उत्पादन की संभावनाओं का जीवंत दस्तावेज है।

युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता का अवसर

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड की विविध जलवायु और समृद्ध जैव-विविधता पुष्प उत्पादन एवं उद्यानिकी के लिए बेहद अनुकूल हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए पुष्प उत्पादन रोजगार और उद्यमिता का नया क्षेत्र बन सकता है।

उन्होंने पुष्प उत्पादन को पर्यटन, होम स्टे और स्थानीय उत्पादों से जोड़ने पर जोर दिया। राज्यपाल ने कहा कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सकती है और पलायन को रोकने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र नारायण पांडे, निदेशक आरके सिंह, अपर निदेशक रतन कुमार, संयुक्त निदेशक सुरेश राम एवं उद्यान अधिकारी दीपक पुरोहित उपस्थित रहे।

Popular Articles