Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Homeउत्तराखंड न्यूज़रुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा,...

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा डंपर, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में डंपर के गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसा फाटा और बड़ासू के बीच तरसाली के समीप हुआ। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

सूचना मिलते ही शुरू हुआ रेस्क्यू अभियान

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार गुरुवार रात करीब 8:43 बजे डंपर दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद सभी संबंधित एजेंसियों को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दुर्घटनास्थल दुर्गम होने के कारण बचाव अभियान चुनौतीपूर्ण रहा।

डंपर में सवार थे दो लोग

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त डंपर (यूके-13 सीए-0826) में दो लोग सवार थे। संयुक्त रेस्क्यू अभियान के दौरान दोनों को खाई से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान संजय राणा (45 वर्ष) और मोहन के रूप में हुई है। दोनों शवों को सड़क तक पहुंचाकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

हादसे के कारणों की जांच

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर हादसे के पीछे वाहन के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है।

Popular Articles