भारतीय सेना
Bt Team HolDol
July 1 2026
जनरल धीरज सेठ ने भारतीय सेना के 31वें थलसेना प्रमुख के रूप में औपचारिक रूप से पदभार संभाला। रक्षा मंत्रालय में उन्हें भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
गार्ड ऑफ ऑनर के बाद जनरल धीरज सेठ ने अपने पिता, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के. एम. सेठ को सैल्यूट किया। पिता ने भी गर्व के साथ उन्हें सैल्यूट लौटाया।
सैल्यूट के बाद जनरल सेठ ने अपने पिता और परिवार के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। यह दृश्य समारोह का सबसे प्रेरक क्षण बन गया।
समारोह में उनके छोटे भाई रियर एडमिरल रवनीश सेठ भी मौजूद रहे। उन्होंने भी अपने बड़े भाई और नए थलसेना प्रमुख को सैन्य परंपरा के अनुसार सैल्यूट किया।
जनरल धीरज सेठ ने कहा कि भारतीय सेना का नेतृत्व करना उनके लिए गर्व और विनम्रता का विषय है। उन्होंने 'कर्तव्य, सम्मान और राष्ट्र सर्वोपरि' के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।