Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने चलाया स्वच्छता अभियान

खटीमा, 15 जून

प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित पूर्णानंद गिरी मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने स्वयं मंदिर परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देकर ही हम प्राकृतिक संतुलन को बनाए रख सकते हैं और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की कि वे स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं बल्कि जीवनशैली का हिस्सा बनाना आवश्यक है।

उन्होंने आगे कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय तभी सफल हो सकते हैं जब इन्हें व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाए। इसके लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। सरकारी प्रयासों के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय भूमिका से ही स्थायी परिवर्तन संभव है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझना और उसे निभाना समय की मांग है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर और उनकी देखभाल कर हम पर्यावरण को संतुलित रख सकते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वच्छ वातावरण और हरित परिवेश आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए, ताकि उत्तराखंड को एक स्वच्छ, स्वस्थ और हरित राज्य के रूप में विकसित किया जा सके।

Popular Articles